Saturday, July 25, 2020

बिगड़ते हालात.....

मेरी आँखों मे आज एक सपनो का रूप दिखता है।
ख्वाबों की नदियों में.....खारा एक समुद्र दिखता है।

गाँव हो या शहर पर बेरोजगारी का असर दिखता है।
देख लो टी.बी. तो मजहब का जहर बिकता है।

शिक्षा ,रोजगार, स्वास्थ्य पर चर्चा कही होती नही है।
अपने आप से पूछ लो,सच्चाई किसी से छिपी होती नही है

हर गली के नुक्कड़ पर युवाओ की एक टोली दिखती है।
आशिकी से निकल कर राजनीति में डूबती दिखती है।

आज हमारा गाँव भी संकट में है,जब दिखते ऐसे हालात है।
सरपंची के चुनाव में ,राजनीति से बिगड़ते गाँव के हालात है।

अपना अपना नही रहता जब राजनीति का तराजू होता है।
अक्सर रिस्तो को तौल के सिंघासन पर चढ़ा जाता है।

प्रयास कुछ कलम से,कुछ सहयोग से करना है।
आपसी बातो से ही,रिस्तो को मजबूत करना है।

जगा के दिलो में मोहब्बत,नफरत का दिया बुझाना है।
नफरत की दुनिया मे, भाई चारे के दीप जलाना है।






आना....... ए..

यारो

खूबसूरत बागियों में एक बात याद रखते हैं।
हवा कही से चले हम सास ले के रहते है ।
मतभेद के बाद भी बुनियाद मजबूत रखते हैं।
दोस्ती को कोई हिला न सके तरकस में ऐसा तीर रखते हैं।

Friday, June 19, 2020

मेरे दोस्त....

हर पहल पर पैनी नजर होनी चाहिए।
हालात से लड़ कर जिंदगी संभलनी चाहिए।
धीरे धीरे ही सही पर शिखर पहुँचनी चाहिए।
दोस्ती को करो मजबूत इतना कि कड़वाहट में भी सुगंध फैलनी चाहिए।

Sunday, June 7, 2020

आओ मेरे मन को देखो.....

चलती सरल हवाओं का महिमा मंडल करता हूं।
आओ मेरे मन को देखो, मैं मन का बीन बजाता हूं।

जिंदगी के नखरे को,शब्दो में पिरोता हूं।
तरह तरह की बातों को ,सुरों का ताल मिलाता हूं।

भाभी के संग भैया का बेलन तीर दिखाता हूं।
नोक झोंक के नखरों से ,अपना दिल बहलाता हूं।

शहरों की गलियारों से ,गाँव मे बहता जाता  हूं।
शुद्ध हवा और सोधि मिट्टी में, अपना बचपन जीता हूं।

तुम मेरे संग चलो ,बचपन सैर कराता हूं।
छोटी छोटी यादों से बुढ़ापा जीना चाहता हूं।

कंकड़ पत्थर बहुत सहेजें, अब राम कथा को गाता हूं।
हो गई जो सारी गलती ,भूलना उनको चाहता हूं।

बुढ़ापा मेरा संभल जाए,बस इसी राह पर चलता हूँ ।
कोई इच्छा बची नही, बस पिंजरा छोड़ के उड़ना है।


Sunday, May 31, 2020

तस्वीर......

घर से बाहर निकला करो प्रकृति की खूबसूरती दिखेगी।
तुम्हे पता नही घने बादलो में जिंदगी की तस्वीर दिखेगी।
टपकती बरसात की एक एक बूदों से किसान की रूह खिलेगी।
ये बूंदे किसी को कीचड़ ,तो किसी के लिए खुसी की राह बनेगी।

Thursday, May 21, 2020

रिश्ते



हम मन की बात उनसे कहना चाहते थे।
वो नाराज होकर हमें डांटना चाहते थे।
हालात के साथ ये रिस्ता बचाना चाहते थे।
हम वो रिस्ता बचा न सके क्योकि वो तोड़ना चाहते थे।


Monday, May 18, 2020

हे प्रभु.....

प्रभु से कहना तुम्हारे बंदों ने मजहब की दुनिया बसाई है।
तुम्हारे वसूलों को तोड़ के खून की नदियां बहाई है।
भाई चारा का नारा दिया पर पीछे से नफरत की फसल उगाई है।
ये फसल इतना जहर फैलाएगी ,की दुनिया सिर्फ मजहब की दुकान रह जायेगी।

Wednesday, May 13, 2020

बधाई हो मित्र......

अनजान राहो में मिल के जो दोस्ती का साथ निभाया है।
मोहब्बत से हर दिल मे, अपनी अलग जगह बनाया है।
हालात को समझ के ,दुनिया को अपना  बनाया है।
उस दोस्त को क्या दुआ दु, जो दुआओ का शहर बसाया है।

जन्मदिन की बहुत बहुत शुभकामनाएं मित्र

Friday, May 8, 2020

मौत.... की ...कीमत

राजनीति में अक्सर मौत की कीमत लगाई जाती है।
कारण कुछ भी हो, हर बार अपनी नाक बचाई जाती है।

राहत के नाम पर ,अपनी वाह - वाही कराई जाती है।
बेरोजगारी,शिक्षा और भ्रष्टाचार की अक्सर फाइल दवाई जाती है।

वर्तमान मुद्दों से ध्यान हटाकर ,मजहब की राह दिखाई जाती है।
हम यू ही लड़ कर , झूठी शान से जिंदगी जिए जाते हैं।

समस्या ये नही की मौत की कीमत लगाई जाती है।
समस्या को जड़ से मिटाने की बजाए, जाँच पर जाँच की कमेटी बिठाई जाती है।

कभी कभी लगता है, ये जिंदगी लड़ते लड़ते ही बीत जाएगी।
क्या कभी  सभी ओर खुशियो की लहर फैल पाएगी ।




Wednesday, May 6, 2020

वो.....दो आँगन

ये तस्वीरें अखण्ड भारत का राज बताती है
तस्वीरों में दबा दर्द, आज भी उनकी चीख सुनाती हैं।
वक्त भले बदले हो,मगर सच्चाई की राह दिखाती हैं।
इस देश को किसने दर्द से भरा,ये आँखे आज भी उसे ढूढ़ती  है।

नजरो का ....वो तमासा

पटेल इन नजरो से कभी धोखा नही खाना।
दिल टूट जाएगा,तो दिल का इलाज नही करना।
हर दर्द याद दिलाएगा तुम्हारी नादानियों को.....
कि कच्चे धागे से पक्के धागे की गठान न लगाना।

Tuesday, May 5, 2020

मेरा....... वतन

दुश्मन की हर पहल पर ,चौकस निगाहे  ताने थे।
जब मौत ने दस्तक दिया,जिंदगी से लडते तिरंगा थाभे थे।
मौत को भी इतजार कराया, जब हम देश की सुरक्षा संभाले थे।
जब मेरी माँ को खबर लगी,तब हम तिरंगे से लिपटे थे।

पत्ते वो भी ......उस शाखा के....

आँगन में हुई बरसात से पत्तो को फर्क नही पड़ता।
वो गीले हुए की सूखे इस बात का जिक्र नही करता।

जब से टूटा है आपनी साखा से,फिर वो जीने की चाह नही रखता।
हर हाल में खुस रहता है, आग और पानी की खबर नही करता।

उसके साथ कुछ भी करो कभी शिकायत नही करता।
मिला लो मिट्टी में जला लो भट्टी में पर,वो आह तक नही भरता।

जिंदगी का भी कुछ ऐसा ही सलीका है,दे कर सब कुछ फिर याद नही करता।
आप ने उसके साथ क्या किया,इस बात की चाह तक नही रखता ।


Saturday, April 25, 2020

खबर.....

कई दिन से उनकी खबर न आई है।
वो कैसे है ये आँख न देख पाई है।
इंतजार में दिन यू बीत रहे हैं।
जैसे उनके रूठने के बाद तन्हाई की रात आई है।

Friday, April 24, 2020

मायाजाल

मेरा मन बेचैनी के सागर में गोते लगाता है।
भविष्य की चिंता में अक्सर वर्तमान बिगड़ता है।
खुसी क्या है सच पूछो तो ये दिमाक भी न समझता है।
सारा खेल इस माया का है जो सभी को भ्रम में रखता है।


Thursday, April 23, 2020

वो गली........

तुम खास हो इसलिए हर रोज़  लड़ते है।
निकलते ही गली से,वो खिड़की ही देखते हैं।
तुम नाराज हो के आँसुओ की महफिल सजाती हो..
हम इन्तजार में तुम्हारी गली से कई बार निकलते हैं।।


जिद न करो......

माँ इतनी जिद न किया करो कि हमारी रूह ही बदल जाए।
तुम्हारे बिन मेरा कौन ,जो मेरे जिंदगी की राह बन जाए।
घर लौटने की यही उम्मीद, मेरी माँ मेरा इंजतार करती है।
कुछ ऐसा न करो कि ये घर भी समाज सेवा की राह हो जाए।

Wednesday, April 22, 2020

माफ कर भी दो.......

कई सालों बाद आज फिर अपनी ही नजरो में गिरा हूं।
उस घटना का क्या जिक्र करु जिन पर मैं लुटा हूं।
आज पचताबे की सीढ़ियों पर दिन रात लटका हूं।
ये खुदा वो माफ कर दे इसी उम्मीद में अपनी जिंदगी से लड़ा हूं।


नादानियाँ

कुछ नादानियाँ जिंदगी भर याद रह जाती है।
भूल कर भी नही भूलती, साए की तरह साथ निभाती है।
हालात के साथ वो अपनी मजबूत जड़े जमाती है।
मुझे माफ करना,जिंदगी मुझे हर बार गलत ठहरती है।



Tuesday, April 21, 2020

वो मेरे वतन.....

मोहब्बत की महफिलों में कई लोग मचलते होंगे।
कुछ दूरियों का गम ,तो कुछ पुलिस के डंडों से निपटते होंगे।
आज इस मुल्क में न दिखते मौत के सौदागर घूमते होंगे।
कुछ राजनीति की रोटी पकाते तो कुछ भूख से तड़पते होंगे।

भूख और वो.......

इंसान,इंसान तो था मगर बंद कमरों में बैठा था।
शहर की खबर नही, वो हालात का ऐसा कैदी था।

कुछ शहर में घूमते थे लोगो को हटाने के लिए ।
कुछ बिलखते थे अपनी भूख को मिटाने के लिए।

अब देश का नजारा इन आँखों से देखा नही जाता।
मेरा मुल्क आज मुसीबत में है,मुझसे कुछ खाया नही जाता।

कुछ मूक जीव भूख और प्यास से हर गली भटकते होंगे।
किसी की जान जा रही होगी तो उनको कोई न उठाते होंगे।

ये दर्द का ऐसा मंजर है जो हर आँखों मे बसें होंगे।
हालात की कुछ धुंदली तस्वीर विश्व पटल पर दिखते होंगे।







Friday, April 17, 2020

नादानियाँ

आओ पुराने मसलो को सुलझा लेते हैं।
थोड़ी सी बात करके दिल बहला लेते हैं।
नादानियां और भूल तो सब से हो जाती है।
आओ मिल के एक नई राह की सुरुआत करते हैं।

गुस्सा

गुस्से में अपने आप को इतना क्यो जलाते हो।
बनते काम को यू ही अपनी आदतों से बिगाड़ते हो।
जानते हो नुकसान सब का है फिर भी ना सुधारते हो।
थोड़ा अपनो का ख्याल किया करो जो तुम्हारी जिंदगी में रंग भरते हो।

Thursday, April 16, 2020

यादे

मैने उस मोहल्ले से निकलना ही छोड़ दिया।
देखना तो दूर ख्वाबों का सजना भी रोक दिया ।
न चाहत रही न ही उनके इंतजार का लम्हा.....
बस हमने पुरानी यादों में डूबना छोड़ दिया।

Wednesday, April 15, 2020

मौत

अक्सर ख़ुशी में भी वो मौत की दुआ मांगते थे।
ऐसा क्या हो गया कि वो जिंदगी से रिहाई मांगते थे।
लगता है गुलाब के खेतों में लोग जहर उगाने लगे थे।
तभी तो वो मौत को अपने आँगन में सजाने लगे थे।


Tuesday, April 14, 2020

वो कहते थे.......

मैं उन्हें इज्जत की महफिलों से सजाता रहा।
वो हमारी कमियों को दिनप्रतिदिन तराशता रहा।

मैं चाहता था वो हमसे हमेशा खुस रहे।
मगर वो मेरी खुशियों पर कीचड़ उछालते रहे।

बहुत सब्र करता था मैं उनसे कुछ न बोलता था।
हालात चाहे जो भी हो ,मैं खुद को जिम्मेदार समझता था।

बात जब एक दिन की हो तो हम सपने की तरह भूल जाते है।
वही सपना जब बार बार आए ,तो कुछ हकीहत में झोल दिखता है।

बार बार मेरी माँ के नुस्खें याद आते है।
अपने से बड़ा समझ के हम भूल जाते है।

कल क्या हुआ हमे आज पता नही।
ये दीवार में कुछ लिखा है जो मैंने पढ़ा नही।

हालात के समुंदर में कई डुबकियां लगाई है।
डूबने के डर से रुका नही,ऐसी उम्मीद की अलख जगाई है।

कड़बाहत का रस वो हमारी जिंदगी में बहाते रहे।
हमने उसे सहेज के मलेरिया की दवा बनाते रहे।

जब पड़े वो बीमार बिस्तर पर .....
तब वही दवाई उनको पिलाते रहे।

हमने जिंदगी जीने का नजरिया ही बदल लिया है।
हालात कुछ भी हो निकलने की राह बनाना सिख लिया है।





दौलत का सफर

मेरी खुसी भी अब खुसी नही रह गई है।
वो जरूरतों के हिसाब से बदल सी गई है।

मिलने के बाद भी,दूसरे की चाह में उलझ सी गई है।
चंद दौलत से वो अहंकार में थोड़ा सवार भी हो बस गई है।

दौलत का फिजूल खर्च,जिसका कोई हिसाब नही...
ऐसा लगता है नशे में बिगड़ सी गई है।

दौलत से सुकून खरीदा न जा सका।
ये मेरा बहम था, जो इस दिल ने माफ कर न सका।

धन तो आया मगर ,आत्मा प्यासी हो गई।
सुकून की तलाश में शहर छोड़ अपने गाँव को निकल गई।

जिया जब अपने बचपन को ऐसा लगा मेरा जीवन बदल गया।
यहाँ कोई ज्यादा जरूरत नही,बस अपनो का रिस्ता और साथ मिल गया।




समुंद्र में आग

हम कुछ अच्छा भी करे तो उन्हें बुरा लगता है।
आज हालात ऐसे है की दूध में भी जहर बिकता है।
यदि बोल दो जवाने को की समंदर में आज लगी है।
ये जवाना बुझाने की बजाए देखने चला जाता है।

फसलों के कई रंग

किसान की मेहनत का कोई मोल भाव नही।
जब लगी हो भूख तो खाने का कोई हिसाब नही।
थाली में न हो अनाज तो पेट मे लगे चूहे का कोई जवाब नही।
जब लहराती हो फसल खेत में ,किसान की खुसी का कोई तोड़ नही।

राह

आज कल हम उनकी आँखों मे चुभने लगे है।
हालात के साथ हम समंदर में डूबने लगे है।
अब हमें कोई कुछ कहने नही आता ........
क्योकि हम सफर पर अकेले चलने लगे है।

Saturday, April 11, 2020

दिल तो दिल होता है...

दर्द से लिपटे अपने दोस्त को मोहब्बत में देखा है।
उनकी एक एक बातो से जिंदगी को बिखरते देखा है।
वो बार बार तुम्हे मनाते रहे, मगर तुम्हारी आँखों मे एक खंजर देखा है।
जरूरत खत्म तो तुम निकल लिए मगर अपने यार को तुम्हारी मोहब्बत में डूबते देखा है।

मोहब्बत ए खौप

मोहब्बत भी आज कल महामारी से दूर भागती है।
महामारी का इतना खौप की हर दिल को दहलाती है।
छोटा हो या बड़ा गर गली में आतंक मचाती है।
लोग खिड़कियों से झाँकते है,ऐसा लगता है कोरोना इनको पास बुलाती है।

दर्द ए दिल

नींद आती नही बाहर जा सकते नही।
पुलिस का ऐसा पहरा है हम उनको दिख सकते नही।

लट्ठ पड़ेंगे जो हम सह सकते नही।
घर मे रहते हैं मगर काम करते नही।

बीबीओ के नखरो से उनसे भिड़ते नही।
बाहर महामारी अंदर महारानी सच बता रहे है,,

बाहर जान का खतरा अंदर काम का खरता ..
मगर इन दोनों से कतई हम डरते नही।

जो मिल जाए चुप चाप खाते हैं आवाज कतई उठाते नही।
बाहर भाग सकते नही अंदर बचने का सवाल नही।

ऐसा आतंक है पतियों पर की बीबी पर कोई सवाल नही।
जो हो रहा है उसमें हा में हा की मोहर लगा दो....

हो सकता है बात बन जाए इसी में अपनी बात मनवा लो।
घर मे रहो बाहर न निकलो चाहे तो घर मे ताला लगा लो।

बच गए तो फिर मिलेंगे,काम काज में संग चलेगे।
इस महामारी से निकलना किसी एक के हाथ नही।

Friday, April 10, 2020

महामारी

महामारी के बाजार में मौत का सिलसिला रुका नही ।
अपने सब से बैठे दूर फिर भी संकट हटा नही।

घर घर मे आदेश दिया है घर से कोई निकलना नही।
हो सकता है बच जाए पर इन पर विश्वास नही।

बना माहौल का ऐसा देश, झूठ फरेब हर गली गली।
अफवाहों ने भरी उड़ान ,इनसे अब कोई बचा नही।

Thursday, April 9, 2020

खूबसूरती

खूबसूरती किसी श्रृंगार की मोहताज नही होती।
वो खुद खूबसूरत है जिनके दिलो में कोई शिकायत नही होती।
वो अमावस्या की रात को भी खूबसूरत चमकते है.........
जिनकी जिंदगी में झूठ और बेईमानी की बुनियाद नही होती।

दोस्त

मेरे दोस्त ने कहां दोस्ती पर कुछ लिख देना।
उनका जन्मदिन है बधाई में कुछ भेट कर देना।
गिला शिकवा भुला के दोस्ती की बुनियाद और मजबूत कर देना।
दुनिया तमासा देखती है, देखने दो तुम अपनी राह पर फतह कर देना।

रिस्ता ये जरूरत वाले

जरूरत खत्म तो रिस्ते टूट जाते है।
आप कौन हो काम होते ही भूल जाते है।
प्यार मोहब्बत दिखावा सब जिंदगी में धोखा है।
मतलब के जवाने में जरूरत खुद एक किस्सा है।
हमारा काम तुमसे पड़ेगा इसी में एक पतली डोर का रिस्ता है।
शहर में देख लो पड़ोसी का पड़ोसी से क्या रिस्ते है।
वो सिर्फ काम से काम रखते है 
पड़ोस में लगी आग को दूसरे की आग समझते है।
जानते नही ये मेरा भी घर जलायेगी , जल कर राख हो जाएगा तुम्हारा महल लगता तब तुम्हे समझ आएगी।

ये हाल देखा नही जाता

जन्मदिन की बधाई

दिन बीत गए रात कट गई,दी इतनी दुआएं फिर भी कम पड़ गई।
सोचा अब क्या करे खुदा से भी फरियाद हो गई।
चाहत का नजारा ऐसा था दुआ पर दुआ कबूल हो गई।
तुम खुस रहो तो मेरी जिंदगी यू ही आवाद हो गई

जिंदगी के कई रंग

दुआओं की रेलगाड़ी से,मोहब्बत की पटरी बिछाई है।
सवार हो के आ जाना,स्वागत में पुलिस की कई लाठी खाई है।
पूरा भारत बंद है फिर भी रेलगाड़ी भिजवाई है।
ये जिंदगी का रंग है जो ख्वाबो में सज के नई उड़ान पाई है।

सफर

सुना है मेरे दोस्तों ने जिंदगी की बुनियाद बदली है।
जवानी से निकल कर बुढ़ापे की कार पकड़ी है।
ये कार कहां तक जाएगा मुझे भी पता नही......
लगता है नोटो से लिपट कर कफन में एक दिन सवार हो जाएगी।

आँखे

Wednesday, April 8, 2020

दिल

यू न डरो हमारे दिल से भले ही पत्थर हो गया है।
ये आज भी किसी के लिए धड़कता है जो किसी और का हो गया है।

मेरा गाँव

          क्या से क्या हो गया

मेरे गाँव की मिट्टी में पता नही किसने जहर घोला है।
चलती स्वच्छ हवाओ में प्रदूषण का जहर पाया है।

पेड़ काट के आधुनिकता का एक दाग लगाया है।
देख लो दिल्ली वालो को साँस लेने में दम घुट आया है।

बहती स्वच्छ नदियों में फैक्ट्री का केमिकल बहाया है।
कुछ दिन बाद उन्ही रुपयों से स्वच्छता अभियान चलाया है।

हमारा पैसा हम ही से छीनकर अपने नाम का विकास कराया है।
वोट बैंक के लिए हर मजहब को यू ही लड़ाया है।

पहले ही सतर्क हो कर खुशहाल गाँव को बचाना है।
हम सब को मिल कर इस लड़ाई से लड़ना है।

नही तो वो दिन दूर नही,जब मास्क पहन के घर से निकलना है।
ऑक्सीजन की पाइप लाइन हर घर को रुपयों में मिलना है।