क्या से क्या हो गया
मेरे गाँव की मिट्टी में पता नही किसने जहर घोला है।
चलती स्वच्छ हवाओ में प्रदूषण का जहर पाया है।
पेड़ काट के आधुनिकता का एक दाग लगाया है।
देख लो दिल्ली वालो को साँस लेने में दम घुट आया है।
बहती स्वच्छ नदियों में फैक्ट्री का केमिकल बहाया है।
कुछ दिन बाद उन्ही रुपयों से स्वच्छता अभियान चलाया है।
हमारा पैसा हम ही से छीनकर अपने नाम का विकास कराया है।
वोट बैंक के लिए हर मजहब को यू ही लड़ाया है।
पहले ही सतर्क हो कर खुशहाल गाँव को बचाना है।
हम सब को मिल कर इस लड़ाई से लड़ना है।
नही तो वो दिन दूर नही,जब मास्क पहन के घर से निकलना है।
ऑक्सीजन की पाइप लाइन हर घर को रुपयों में मिलना है।
No comments:
Post a Comment