मैं उन्हें इज्जत की महफिलों से सजाता रहा।
वो हमारी कमियों को दिनप्रतिदिन तराशता रहा।
मैं चाहता था वो हमसे हमेशा खुस रहे।
मगर वो मेरी खुशियों पर कीचड़ उछालते रहे।
बहुत सब्र करता था मैं उनसे कुछ न बोलता था।
हालात चाहे जो भी हो ,मैं खुद को जिम्मेदार समझता था।
बात जब एक दिन की हो तो हम सपने की तरह भूल जाते है।
वही सपना जब बार बार आए ,तो कुछ हकीहत में झोल दिखता है।
बार बार मेरी माँ के नुस्खें याद आते है।
अपने से बड़ा समझ के हम भूल जाते है।
कल क्या हुआ हमे आज पता नही।
ये दीवार में कुछ लिखा है जो मैंने पढ़ा नही।
हालात के समुंदर में कई डुबकियां लगाई है।
डूबने के डर से रुका नही,ऐसी उम्मीद की अलख जगाई है।
कड़बाहत का रस वो हमारी जिंदगी में बहाते रहे।
हमने उसे सहेज के मलेरिया की दवा बनाते रहे।
जब पड़े वो बीमार बिस्तर पर .....
तब वही दवाई उनको पिलाते रहे।
हमने जिंदगी जीने का नजरिया ही बदल लिया है।
हालात कुछ भी हो निकलने की राह बनाना सिख लिया है।