Tuesday, April 14, 2020

दौलत का सफर

मेरी खुसी भी अब खुसी नही रह गई है।
वो जरूरतों के हिसाब से बदल सी गई है।

मिलने के बाद भी,दूसरे की चाह में उलझ सी गई है।
चंद दौलत से वो अहंकार में थोड़ा सवार भी हो बस गई है।

दौलत का फिजूल खर्च,जिसका कोई हिसाब नही...
ऐसा लगता है नशे में बिगड़ सी गई है।

दौलत से सुकून खरीदा न जा सका।
ये मेरा बहम था, जो इस दिल ने माफ कर न सका।

धन तो आया मगर ,आत्मा प्यासी हो गई।
सुकून की तलाश में शहर छोड़ अपने गाँव को निकल गई।

जिया जब अपने बचपन को ऐसा लगा मेरा जीवन बदल गया।
यहाँ कोई ज्यादा जरूरत नही,बस अपनो का रिस्ता और साथ मिल गया।




No comments:

Post a Comment