Sunday, May 31, 2020

तस्वीर......

घर से बाहर निकला करो प्रकृति की खूबसूरती दिखेगी।
तुम्हे पता नही घने बादलो में जिंदगी की तस्वीर दिखेगी।
टपकती बरसात की एक एक बूदों से किसान की रूह खिलेगी।
ये बूंदे किसी को कीचड़ ,तो किसी के लिए खुसी की राह बनेगी।

Thursday, May 21, 2020

रिश्ते



हम मन की बात उनसे कहना चाहते थे।
वो नाराज होकर हमें डांटना चाहते थे।
हालात के साथ ये रिस्ता बचाना चाहते थे।
हम वो रिस्ता बचा न सके क्योकि वो तोड़ना चाहते थे।


Monday, May 18, 2020

हे प्रभु.....

प्रभु से कहना तुम्हारे बंदों ने मजहब की दुनिया बसाई है।
तुम्हारे वसूलों को तोड़ के खून की नदियां बहाई है।
भाई चारा का नारा दिया पर पीछे से नफरत की फसल उगाई है।
ये फसल इतना जहर फैलाएगी ,की दुनिया सिर्फ मजहब की दुकान रह जायेगी।

Wednesday, May 13, 2020

बधाई हो मित्र......

अनजान राहो में मिल के जो दोस्ती का साथ निभाया है।
मोहब्बत से हर दिल मे, अपनी अलग जगह बनाया है।
हालात को समझ के ,दुनिया को अपना  बनाया है।
उस दोस्त को क्या दुआ दु, जो दुआओ का शहर बसाया है।

जन्मदिन की बहुत बहुत शुभकामनाएं मित्र

Friday, May 8, 2020

मौत.... की ...कीमत

राजनीति में अक्सर मौत की कीमत लगाई जाती है।
कारण कुछ भी हो, हर बार अपनी नाक बचाई जाती है।

राहत के नाम पर ,अपनी वाह - वाही कराई जाती है।
बेरोजगारी,शिक्षा और भ्रष्टाचार की अक्सर फाइल दवाई जाती है।

वर्तमान मुद्दों से ध्यान हटाकर ,मजहब की राह दिखाई जाती है।
हम यू ही लड़ कर , झूठी शान से जिंदगी जिए जाते हैं।

समस्या ये नही की मौत की कीमत लगाई जाती है।
समस्या को जड़ से मिटाने की बजाए, जाँच पर जाँच की कमेटी बिठाई जाती है।

कभी कभी लगता है, ये जिंदगी लड़ते लड़ते ही बीत जाएगी।
क्या कभी  सभी ओर खुशियो की लहर फैल पाएगी ।




Wednesday, May 6, 2020

वो.....दो आँगन

ये तस्वीरें अखण्ड भारत का राज बताती है
तस्वीरों में दबा दर्द, आज भी उनकी चीख सुनाती हैं।
वक्त भले बदले हो,मगर सच्चाई की राह दिखाती हैं।
इस देश को किसने दर्द से भरा,ये आँखे आज भी उसे ढूढ़ती  है।

नजरो का ....वो तमासा

पटेल इन नजरो से कभी धोखा नही खाना।
दिल टूट जाएगा,तो दिल का इलाज नही करना।
हर दर्द याद दिलाएगा तुम्हारी नादानियों को.....
कि कच्चे धागे से पक्के धागे की गठान न लगाना।

Tuesday, May 5, 2020

मेरा....... वतन

दुश्मन की हर पहल पर ,चौकस निगाहे  ताने थे।
जब मौत ने दस्तक दिया,जिंदगी से लडते तिरंगा थाभे थे।
मौत को भी इतजार कराया, जब हम देश की सुरक्षा संभाले थे।
जब मेरी माँ को खबर लगी,तब हम तिरंगे से लिपटे थे।

पत्ते वो भी ......उस शाखा के....

आँगन में हुई बरसात से पत्तो को फर्क नही पड़ता।
वो गीले हुए की सूखे इस बात का जिक्र नही करता।

जब से टूटा है आपनी साखा से,फिर वो जीने की चाह नही रखता।
हर हाल में खुस रहता है, आग और पानी की खबर नही करता।

उसके साथ कुछ भी करो कभी शिकायत नही करता।
मिला लो मिट्टी में जला लो भट्टी में पर,वो आह तक नही भरता।

जिंदगी का भी कुछ ऐसा ही सलीका है,दे कर सब कुछ फिर याद नही करता।
आप ने उसके साथ क्या किया,इस बात की चाह तक नही रखता ।