Friday, May 8, 2020

मौत.... की ...कीमत

राजनीति में अक्सर मौत की कीमत लगाई जाती है।
कारण कुछ भी हो, हर बार अपनी नाक बचाई जाती है।

राहत के नाम पर ,अपनी वाह - वाही कराई जाती है।
बेरोजगारी,शिक्षा और भ्रष्टाचार की अक्सर फाइल दवाई जाती है।

वर्तमान मुद्दों से ध्यान हटाकर ,मजहब की राह दिखाई जाती है।
हम यू ही लड़ कर , झूठी शान से जिंदगी जिए जाते हैं।

समस्या ये नही की मौत की कीमत लगाई जाती है।
समस्या को जड़ से मिटाने की बजाए, जाँच पर जाँच की कमेटी बिठाई जाती है।

कभी कभी लगता है, ये जिंदगी लड़ते लड़ते ही बीत जाएगी।
क्या कभी  सभी ओर खुशियो की लहर फैल पाएगी ।




No comments:

Post a Comment