वो गीले हुए की सूखे इस बात का जिक्र नही करता।
जब से टूटा है आपनी साखा से,फिर वो जीने की चाह नही रखता।
हर हाल में खुस रहता है, आग और पानी की खबर नही करता।
उसके साथ कुछ भी करो कभी शिकायत नही करता।
मिला लो मिट्टी में जला लो भट्टी में पर,वो आह तक नही भरता।
जिंदगी का भी कुछ ऐसा ही सलीका है,दे कर सब कुछ फिर याद नही करता।
आप ने उसके साथ क्या किया,इस बात की चाह तक नही रखता ।
No comments:
Post a Comment