मेरी आँखों मे आज एक सपनो का रूप दिखता है।
ख्वाबों की नदियों में.....खारा एक समुद्र दिखता है।
गाँव हो या शहर पर बेरोजगारी का असर दिखता है।
देख लो टी.बी. तो मजहब का जहर बिकता है।
शिक्षा ,रोजगार, स्वास्थ्य पर चर्चा कही होती नही है।
अपने आप से पूछ लो,सच्चाई किसी से छिपी होती नही है
हर गली के नुक्कड़ पर युवाओ की एक टोली दिखती है।
आशिकी से निकल कर राजनीति में डूबती दिखती है।
आज हमारा गाँव भी संकट में है,जब दिखते ऐसे हालात है।
सरपंची के चुनाव में ,राजनीति से बिगड़ते गाँव के हालात है।
अपना अपना नही रहता जब राजनीति का तराजू होता है।
अक्सर रिस्तो को तौल के सिंघासन पर चढ़ा जाता है।
प्रयास कुछ कलम से,कुछ सहयोग से करना है।
आपसी बातो से ही,रिस्तो को मजबूत करना है।
जगा के दिलो में मोहब्बत,नफरत का दिया बुझाना है।
नफरत की दुनिया मे, भाई चारे के दीप जलाना है।