चलती सरल हवाओं का महिमा मंडल करता हूं।
आओ मेरे मन को देखो, मैं मन का बीन बजाता हूं।
जिंदगी के नखरे को,शब्दो में पिरोता हूं।
तरह तरह की बातों को ,सुरों का ताल मिलाता हूं।
भाभी के संग भैया का बेलन तीर दिखाता हूं।
नोक झोंक के नखरों से ,अपना दिल बहलाता हूं।
शहरों की गलियारों से ,गाँव मे बहता जाता हूं।
शुद्ध हवा और सोधि मिट्टी में, अपना बचपन जीता हूं।
तुम मेरे संग चलो ,बचपन सैर कराता हूं।
छोटी छोटी यादों से बुढ़ापा जीना चाहता हूं।
कंकड़ पत्थर बहुत सहेजें, अब राम कथा को गाता हूं।
हो गई जो सारी गलती ,भूलना उनको चाहता हूं।
बुढ़ापा मेरा संभल जाए,बस इसी राह पर चलता हूँ ।
कोई इच्छा बची नही, बस पिंजरा छोड़ के उड़ना है।
No comments:
Post a Comment