Saturday, April 11, 2020

दर्द ए दिल

नींद आती नही बाहर जा सकते नही।
पुलिस का ऐसा पहरा है हम उनको दिख सकते नही।

लट्ठ पड़ेंगे जो हम सह सकते नही।
घर मे रहते हैं मगर काम करते नही।

बीबीओ के नखरो से उनसे भिड़ते नही।
बाहर महामारी अंदर महारानी सच बता रहे है,,

बाहर जान का खतरा अंदर काम का खरता ..
मगर इन दोनों से कतई हम डरते नही।

जो मिल जाए चुप चाप खाते हैं आवाज कतई उठाते नही।
बाहर भाग सकते नही अंदर बचने का सवाल नही।

ऐसा आतंक है पतियों पर की बीबी पर कोई सवाल नही।
जो हो रहा है उसमें हा में हा की मोहर लगा दो....

हो सकता है बात बन जाए इसी में अपनी बात मनवा लो।
घर मे रहो बाहर न निकलो चाहे तो घर मे ताला लगा लो।

बच गए तो फिर मिलेंगे,काम काज में संग चलेगे।
इस महामारी से निकलना किसी एक के हाथ नही।

No comments:

Post a Comment