शहर की खबर नही, वो हालात का ऐसा कैदी था।
कुछ शहर में घूमते थे लोगो को हटाने के लिए ।
कुछ बिलखते थे अपनी भूख को मिटाने के लिए।
अब देश का नजारा इन आँखों से देखा नही जाता।
मेरा मुल्क आज मुसीबत में है,मुझसे कुछ खाया नही जाता।
कुछ मूक जीव भूख और प्यास से हर गली भटकते होंगे।
किसी की जान जा रही होगी तो उनको कोई न उठाते होंगे।
ये दर्द का ऐसा मंजर है जो हर आँखों मे बसें होंगे।
हालात की कुछ धुंदली तस्वीर विश्व पटल पर दिखते होंगे।
No comments:
Post a Comment